होम / बड़ी ख़बरें / लूट के फरार आरोपी को पुलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
-थाना पुलगांव की कार्यवाही
दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने लूट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में दिनांक 11 अगस्त 2025 को धारा 309(6), 308(2), 310(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपीगण —
1. सागर कंडरा उर्फ गंजा, उम्र 24 वर्ष, निवासी रूआबांधा भिलाई,
2. तीरथ सोनकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष नगर दुर्ग,
3. भोला निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी पोटियाकला चौक कुंदरा पारा दुर्ग —
को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल लूटकर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और ₹5000 की मांग की थी। घटना के बाद से एक आरोपी जालम सिंह फरार था।
पुलिस द्वारा लगातार उसकी पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि जालम सिंह अपने सकुनत गुण्डरदेही जिला बालोद में रह रहा है। इस पर पुलगांव पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को गुण्डरदेही से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
-गिरफ्तार आरोपी
नाम: जालम सिंह
निवासी: गुण्डरदेही, जिला बालोद
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.