रायपुर । राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार आईपीएस पंकज चंद्रा को कोंडागांव, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती, रत्ना सिंह को एमसीबी और अंकिता शर्मा को राजनांदगांव एसपी बनाया गया है।
आदेश के अनुसार मोहित गर्ग (भापुसे 2013) पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया है।
चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर भेजा गया है।
अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव भेजा गया है।
यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया है।
रतना सिंह (भापुसे 2019) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर भेजा गया है।
प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015) सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक, सक्ती भेजा गया है।
पंकज चन्द्रा (भापुसे) सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने अधिकारियों को उनके नए पदों पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.