होम / बड़ी ख़बरें / 25 वर्षीय युवक की नादानी ने ली उसकी जान, भाई दूज के दिन हादसे में गई युवक की जान
बड़ी ख़बरें

राजनांदगांव(मोरज देशमुख)। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरी में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम खुटेरी निवासी 25 वर्षीय युवक हेमंत साहू पिता धनु राम साहू की हाई स्पीड बाइक दीवार से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह हादसा दिनांक 23 अक्टूबर 2025, दोपहर लगभग 2:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा। बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ग्रामवासियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
भाई दूज के इस शुभ दिन पर हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.