ब्रेकिंग

जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग की नेक पहल: जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ संस्था मनाएगी खुशियों की दिवाली सप्ताह

13416102025133620whatsappimage2025-10-16at7.01.20pm.jpeg

-कपडे, मिठाई एवं अन्य जरूरत की सामग्री का किया जाएगा वितरण
दुर्ग।
दिवाली को खुशियों का त्योहार कहा जाता है। फिर दीपावली जैसे त्योहारों पर हम अपने करीबी और प्यारे लोगों को कुछ नए कपड़े उपहार में देते थे। खासकर हमारे बच्चे के लिए और यह एक परंपरा है। लेकिन ऐसे कई बच्चे हैं, जो अनाथ है और एकल माता-पिता हैं। जो उन्हें नए कपड़े नहीं दे सकते क्योंकि वे दूसरों के घरों में थोड़े से वेतन के साथ काम करते है। ऐसे गरीब बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने घरों में दीपावली के दौरान नए कपड़े, फटाखे और मिष्ठान, नमकीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था ने लगभग 700 से अधिक बच्चे और 300 से अधिक बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को नए कपड़े, मिठाई नमकीन फटाखा बिस्किट साबुन तेल निरमा वितरण करने की योजना बनाई है। संस्था का यह दीपावली पर्व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं परिवार में खुशियां फैलाएगा। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।"

Image after paragraph

इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जोकि विगत 8 वर्ष 10 माह से बिना रुके प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 8 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है।
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई नये कपड़े फटाखे वितरण करती आ रही है। इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों में जाकर बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपडे, मिठाई
नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा, एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जावेगी।
संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के पूर्व -  17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शहर के हर एक फुटपात में जाकर जरूरतमंद बच्चों एवं मंदबुद्धि स्नेह स्कूल बाल आश्रम में निवासरत बच्चों को नए कपडे पटाखे मिष्ठान नमकीन कॉपी पेन चॉकलेट साबुन, निरमा, पेस्ट, एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किया जावेगा। एवं संध्या 6 बजे अनाथ महिला हॉस्पिटल, दुर्ग में सभी महिलाओं को साड़ी, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण।

Image after paragraph

18 अक्टूबर को संध्या दोपहर 12 बजे भिलाई के वृद्धाआश्रम एवं अनाथालय में हर वृद्ध पुरुष को नया कुर्ता पैजामा महिला को सलवार कुर्ती, सूट एवं गाउन साथ ही साथ सभी बुजुर्गों को मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण किया जाएगा। संध्या 5 बजे दुर्ग वृद्धाआश्रम, दुर्ग में बुजुर्ग वृद्ध पुरुष को नया कुर्ता पैजामा महिला को नयी साड़ी एवं सभी वृद्धजनों को मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण। 
 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से ग्राम मोहलाई में लगभग 500 बच्चों को पटाखा, मिष्ठान, नमकीन बिस्किट चॉकलेट का वितरण करेंगे
20 अक्टूबर को - प्रातः 10 बजे से स्टेशन पटेल चौक पुराना बस स्टैंड मालवीय नगर चौक नेहरूनगर चौक पावर हाउस चौक एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों के फुटपात में रहने वाले बच्चों एवं सभी जरूरतमंदों को पटाखा, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण करेंगे।
जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह के लिए संस्था को शहर एवं जिले के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों का सहयोग एवं योगदान मिल रहा है जिससे संस्था यह प्रयास करेगी कि सभी ज़रूरत इस वर्ष दीपावली बना सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.