ब्रेकिंग

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया दुलेश साहू का घर

86219092025134050whatsappimage2025-09-19at7.06.34pm.jpeg

-प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: घर-घर पहुँच रही मुफ्त बिजली, बिजली बिल से मिली राहत, सौर ऊर्जा से जगमगाया घर
दुर्ग।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने दुर्ग जिले के गोल्डन चौक धनोरा निवासी दुलेश कुमार साहू के जीवन में उजाला ला दिया है। श्री साहू ने योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 20×20 फीट जगह में 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है। इसके लिए उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा से ऋण मिला, जिस पर 78,000 रूपए की अनुदान राशि भी प्राप्त हुई। सोलर पैनल लगाने के बाद श्री साहू का मासिक बिजली बिल जो पहले 2000-3000 रूपए तक आता था, अब घटकर मात्र 100-200 रूपए रह गया है।

Image after paragraph

तीन महीनों में उनके सोलर पैनल से 1140 यूनिट बिजली उत्पन्न हुई और लगभग 481 यूनिट बिजली विभाग को लौटाई गई। श्री साहू ने बताया कि वेंडर ने एक सप्ताह के भीतर पूरा सिस्टम स्थापित कर दिया। बैंक से वित्तीय सहायता और बिजली विभाग की सभी औपचारिकताएँ भी वेंडर द्वारा पूरी कराई गईं। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है और अब वे बची हुई राशि को अन्य कार्यों में निवेश कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस के लोगों को भी इस योजना के लाभ के बारे में बताया। श्री साहू ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। इस योजना ने मेरे घर को रोशन किया है और मैं चाहता हूँ कि हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग हो।”

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.