राष्ट्रीय

बैलाडीला की पहाड़ी पर विराजित है 11वीं शताब्दी की श्रीगणेश प्रतिमा

11520082025083903img-20250820-wa0129.jpg

-सदियों से उपेक्षा का दंश झेल रही है यह मनोरम प्रतिमा
जगदलपुर
। बस्तर संभाग मुख्यालय से 85 किमी दूर दंतेवाड़ा जिले की लौह नगरी बैलाडीला की एक पहाड़ी का नाम है ढोलकल, जिसके शिखर पर ग्यारहवीं शताब्दी की दुर्लभ गणेश प्रतिमा विराजमान है। किवदंती है कि इसकी स्थापना छिंदक नागवंशी राजाओं ने की थी। यह प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित और ललितासन मुद्रा में है। वहीं ढोलकल शिखर के पास स्थित दूसरे शिखर में सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित थी जो 15 वर्षो से गायब है।
श्रीगणेश एवं परशुराम की युद्धस्थली..
दक्षिण बस्तर के भोगामी आदिवासी परिवार अपनी उत्पत्ति ढोलकट्टा की महिला पुजारी से मानते हैं। क्षेत्र में यह कथा प्रचलित है कि भगवान गणेश और परशूराम का युद्ध इसी शिखर पर हुआ था। युद्ध के दौरान भगवान गणेश का एक दांत यहां टूट गया। इस घटना को चिरस्थाई बनाने के लिए छिंदक नागवंशी राजाओं ने शिखर पर गणेश की प्रतिमा स्थापति की। चूंकि परशूराम के फरसे से गणेश का दांत टूटा था, इसलिए पहाड़ी की शिखर के नीचे के गांव का नाम फ रसपाल रखा। यह स्थल बचेली वन परिक्षेत्र के फूलगट्टा वन कक्ष अंतर्गत है। समुद्र तल से इस शिखर की ऊंचाई 2994 फीट है।
यहां पहुंचने सरकार ने न सडक़ बनायी न प्रचारित किया..
ढोलकल शिखर तक पहुंचने के लिए दंतेवाड़ा से करीब 18 किलोमीटर दूर फरसपाल जाना पड़ता है। यहां से कोतवाल पारा होकर जामपारा तक पहुंच मार्ग है। जामपारा में वाहन खड़ी कर तथा ग्रामीणों के सहयोग से शिखर तक पहुंचा जा सकता है। जामपारा पहाड़ के नीचे है। यहां से करीब तीन घंटे पैदल चलकर तक पहाड़ी पगडंडियों से होकर ऊपर पहुंचना पड़ता है। बारिश के दिनों में पहाड़ी नाला बाधक है। वहीं मच्छरों से भी लोगों को परेशानी होती है। बीते चार वर्षो में ढोलकल शिखर तक पहुंचने के लिए पर्यटन विभाग से लेकर जिला प्रशासन दंतेवाड़ा तक कई घोषणाएं की गई पर न पगडंडियों को दुरुस्त किया गया न ही छत्तीसगढ़ में सबसे ऊंचे स्थल पर विराजमान दुर्लभ गणेश प्रतिमा को प्रचारित करने का प्रयास किया गया। ग्रामीण युवकों की मदद से ही लोग वहां पहुंच पाते हैं।
खतरा मंडरा रहा दुर्लभ प्रतिमा पर..
बैलाडीला की पहाडिय़ों को लौह अयस्क के कारण कई कंपनियों को लीज पर दिया गया है। बैलाडीला की पहाडिय़ों का सर्वे करने वाले भूगर्भशास्त्री डॉ. क्रूकसेंक ने अपने सर्वे रिपोर्ट में लिखा है कि बैलाडीला की पहाडिय़ों में कई दुर्लभ प्रतिमाएं बिखरी पड़ी हैं। इसके बावजूद भी बैलाडीला की पहाडिय़ों में पुरातात्विक महत्व को नजर अंदाज करते हुए पहाडिय़ों को लीज पर दिया गया है। लौह अयस्क की खुदाई प्रारंभ हुई तो ढोलकल जैसे शिखर नष्ट हो जाएंगे, वहीं पुरातात्विक संपदाओं का भी लोप हो जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.