राष्ट्रीय

पंजाब में बाढ़ से फसलें, मकान सब तबाह, फिर भी ‘चढ़दी कला’ में पंजाबी, एक कॉल पर जुटाए सवा करोड़ रुपए

25801092025103036img-20250901-wa0072.jpg

जालंधर। भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिलों में लोगों के घर, फसलें आदि सब तबाह हो गए है। राज्य के 1312 गांव पूरी तरह से जलमग्न है। लोग अपने घरों की छत्तों पर बैठकर समय गुजार रहे है। वहीं, पंजाब के इन हालातों पर मदद के लिए कोई और नहीं ब्लकि खुद पंजाबी ही एकजुट हुए है।
लोगों की 3 लाख एकड़ में फसलें 5 से 15 फीट पानी में डूबी हैं, घरों के अंदर पानी है, सामान सब पानी बहा कर ले गया है। इतना कुछ होने के बावजुद भी पंजाबी ‘चढ़दी कला’ में है। वह इस आपदा को ‘तेरा भाणा मीठा लागे’ कहकर दिल को सकुन दे रहे है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन के साथ-साथ देश-विदेश में बसता पूरा पंजाब खड़ा हो गया है।
एक कॉल पर सवा करोड़ जुटाए
बाबा नानक के किरत करो वंड छको के फलसफे पर चलते हुए 13-13 सोसाइटी के बाबा दीप सिंह सेवा दल ने रातोंरात एक फोन कॉल पर 1 करोड़ 35 लाख रुपए जुटा लिए है। वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। जैसे ही पंजाब में बाढ़ के हालात बनने लगे तो बाबा दीप सिंह सेवा दल गढ़दीवाल एक्टिव हो गया। इन्होंने 13-13 सोसाइटी चला रहे बलजीत सिंह गिल भोगपुर से फोन पर बाढ़ में मदद का सहयोग मांगा। उनसे लोगों को निकालने के लिए नाव की मदद मांगी। इसके बाद गिल ब्रदर्स खुद इस काम में जुट गए। बलजीत गिल ने बताया कि जैसे ही मुझे फोन आया, उसके बाद मैंने अपनी दोनों बहनों, बुआ व चाचा के बेटे को फोन किया। वहीं, अपने ब्यास गांव के दोस्त को भी फोन किया। रात 12 बजे कॉल करना शुरू किया और सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ 35 लाख रुपए का इंतजाम हो गया। 
बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड से लेकर समाज सेवक आगे आ रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी मदद का ऐलान किया है। सिंगर करण औजला, रणजीत बावा और सतिंदर सरताज की फाउंडेशन बाढ़ पीड़ितों को घर-घर जाकर जरूरी सामान पहुंचा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.