दुर्ग-भिलाई

महिलाएं समाज की धूरी है:रिचा सेन 

18828072025122615whatsappimage2025-07-28at5.53.09pm.jpeg

-संताजी संस्कृतिक मंडल, महाराष्ट्रीयन तेली समाज दुर्ग भिलाई का आयोजन 
सावन महोत्सव संपन्न, महिलाओं ने खेल खेले और बांटी खुशियां 
भिलाई।
संताजी संस्कृतिक मंडल महाराष्ट्रीयन तेली समाज दुर्ग भिलाई ने सावन महोत्सव का आयोजन किया। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्साह उमंग मस्ती नाच गाने के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिचा सेन विशिष्ट अतिथि मिनल उमक, विनीता मिश्रा उपस्थित रहे। रिचा सेन ने कहा कि महिलाएं घर को ही नहीं अभी तो समाज को भी बनाती हैं। महिलाओं को वर्तमान समय में खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए। सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए उन्हें आगे आना चाहिए। 
मीनल उमक ने कहा कि अपनी समाज के लोगों के बीच आना और आप सबसे मिलना मेरा सौभाग्य है। मुझे यहां सबसे अच्छा या लगा कि आप सभी आज उत्सव मनाते हुए अपनी परंपरा अपनी संस्कृति को याद कर रहे हैं और सभी महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में हैं। सब और हरियाली दिख रही है और हरियाली खुशहाली का प्रतीक है। विनीता मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि महिलाएं समाज में बदलाव ला सकती हैं। हम सबको सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। 
महिला समाज की अध्यक्ष निशा मलेवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों कभी आभार प्रकट किया। महिलाओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि हम सबको समाज के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अगर घर अपना है तो समाज भी अपना है। हेमा पोहाने ने कार्यक्रम के संयोजन में विशिष्ट भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में तिज क्वीन कुंदा नौखरे डांस सरीता कामडे, रेणू गभने, मिनाक्षी कामडे, कांचन साठवणे, रोमा रोकडे, गेम  रेणू गभने छाया साखरवाडे, भारती साकोरे, ममता देशमुख, हेमलता कामडे, उषा तलमले , सुनंदा समर्थ  ने भजन गाया। मंच संचालन नम्रता कामडे ने किया। अनुश्री ने गेम खिलाया। सावन महोत्सव उत्साह उमंग और एक दूसरे के सहयोग से मनाया गया। महिला मंडल ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद दिया और कहा कि हम अगले वर्ष और अधिक संख्या में यहां उपस्थित होंगे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.