दुर्ग। भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम पूर्व सीएम बघेल के भिलाई स्थित निवास पर पहुंची है और घर में जांच का रही है। वहीं ED की टीम की दबिश के बाद भूपेश बघेल के कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि, ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।
बता दें कि, ED की टीम पहले भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर दबिश दे चुकी है। ED की टीम ने भूपेश बघेल के साथ-साथ उनके कई करीबियों के घर भी छापा मारा था। इस दौरान भूपेश बघेल के समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल के समर्थकों ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी भी की थी और बाद में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.