छत्तीसगढ़

बालाघाट तक चलाई जाए पेंचवेली एक्सप्रेस

76816072025164340img-20250716-wa0274.jpg

-उपभोक्ता संरक्षण समिति ने की बैठक, समिति अध्यक्ष ने कहा रेल महाप्रबंधक और सांसद को लिखेगी पत्र, तहसील अध्यक्षो के नामो की घोषणा
बालाघाट। रेल
प्रशासन ने इंदौर से सिवनी तक चलने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस को नैनपुर तक बढाया गया है, जिसे बालाघाट तक चलाए जाने की मांग, उपभोक्ता संरक्षण समिति की बैठक में उठी। जिस पर समिति ने तय किया कि पेंचवेली एक्सप्रेस, सुबह नैनपुर पहुंचकर पूरे दिन नैनपुर में ही खड़ी रहती है, जिससे, इसे बालाघाट तक बढ़ाए जाने की मांग की जाएगी। जिसके लिए समिति, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर और सांसद को एक पत्र भेजेगी।
उपभोक्ता संरक्षण समिति की प्रबंधकारिणी की बैठक, संतोष असाटी की अध्यक्षता में आहूत की गई थी। जिसमें लामटा की श्रीमती रानू ठाकुर के भारतीय जीवन बीमा निगम से किए गए पत्राचार के बावजूद, बीमा निगम के दुर्घटना बीमा राशि न दिए जाने, पर मामले को जिला उपभोक्ता आयोग में दायर होने और महिला सुनीता उईके को बंधन बैंक बालाघाट द्वारा स्वीकृत लोन से कम राशि दिये जाने एवं संपूर्ण लोन पर ब्याज सहित मूल ऋण राशि वसूले जाने और दी गई कम राशि मय ब्याज के उपभोक्ता को वापस न किये जाने के प्रकरण पर समिति की ओर से लगातार पत्राचार किये जाने के बावजूद भी उक्त राशि वापस नहीं किये जाने की स्थिति में यह निर्णय लिया गया कि इस प्रकरण की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक को दी जाकर, प्रकरण जिला उपभोक्ता आयोग में भी पंजीबद्ध करवाया जाएगा।
समिति के नवीन सदस्य, संजीव (चीनू) जैन को प्रबंधकारिणी में सदस्य भी मनोनीत किया गया। बैठक में तय किया गया कि समिति, भविष्य में स्कूलों और छात्रावास का निरीक्षण कर, वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।
बैठक में उपभोक्ता संरक्षण समिति संरक्षक सुरजीतसिंह छाबडा, लोचनसिंह देशमुख, अध्यक्ष संतोष असाटी, हरीराम सावलानी, भीवाजी उके, सुरेश रंगलानी, पवन चंदानी, डॉ. गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, राजेश कुमार गांधी,  संतोष जैन (देवडिया), हीरासिंघ भाटिया, एल.डी. मेश्राम, हेमराज शर्मा, सुरेश टांक, उदयसिंह मर्सकोले, प्रकाश मेश्राम, मोनिल जैन, एड. जितेन्द्र जैन,  सुश्री शोभारानी पिल्लई, श्रीमती मंजुला तिवारी, श्रीमती प्रतिमा काम्बले और एड. श्रीमती प्रीतेश्वरी तेकाम उपस्थित रहे।
तहसील अध्यक्षों की घोषणा
उपभोक्ता संरक्षण समिति ने सम्पूर्ण जिले में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों की जानकारी प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जिले की समस्त तहसीलों में अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। जिसमें जसवंत पुरी को कटंगी, कृष्णा सिंह लिल्हारे को खैरलांजी, कैलाश डहारे को लालबर्रा, सुखसिंह नेताम को बैहर, और मोहगांव में बैजू, तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जिले की शेष परसवाडा, बिरसा, किरनापुर, लांजी, वारासिवनी, लामटा एवं बालाघाट तहसीलों में भी शीघ्र ही तहसील अध्यक्ष पद का मनोनयन किया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.