छत्तीसगढ़

सिम्स में पहली बार हुआ आंख के तिरछेपन का सफल ऑपरेशन

36212072025112124img-20250712-wa0097.jpg

-नेत्र रोग विभाग ने रचा नया इतिहास, एक ही ऑपरेशन में पलक और तिरछेपन की समस्या का समाधान
बिलासपुर।
सिम्स के नेत्र रोग विभाग में चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बेमेतरा निवासी 21 वर्षीय युवक जो जन्म से ही अपनी दायीं आंख की झुकी हुई पलक और तिरछेपन की जटिल समस्या से जूझ रहा था, उसका सफल ऑपरेशन कर सिम्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मरीज लंबे समय से इस समस्या के इलाज की आशा खो चुका था, परंतु जब उसे जानकारी मिली कि अब सिम्स में इस प्रकार की जटिल नेत्र सर्जरी संभव है, तब उसने यहां पर संपर्क किया। नेत्र रोग विभाग की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभा सोनवानी एवं उनकी टीम द्वारा संपूर्ण जांच के उपरांत ऑपरेशन की प्रक्रिया आरंभ की गई।

Image after paragraph

यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल माना जाता है, जिसमें एक ही आंख में दोनों—झुकी पलक (Ptosis) एवं आंख के तिरछेपन (Strabismus)—का एक साथ इलाज किया गया। सिम्स के इतिहास में यह पहली बार था जब इस तरह का संयुक्त नेत्र ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन डॉ. रमणेश मूर्ति (अधिष्ठाता), डॉ. लाखन सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) एवं डॉ. सुचित सिंह (विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग) के मार्गदर्शन में डॉ. प्रभा सोनवानी, डॉ. सुचित सिंह, डॉ. आरूषी शर्मा एवं डॉ. कुणाल सिंह की टीम ने किया। नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वॉय ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Image after paragraph

ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब मरीज की आंख की पलक सामान्य हो चुकी है। साथ ही तिरछेपन में भी पूर्ण सुधार हुआ है। इससे मरीज के आत्मविश्वास में नया संचार हुआ है।
पूर्व में ऐसे ऑपरेशन केवल निजी अस्पतालों में महंगे शुल्क पर ही संभव थे। अब सिम्स में यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपलब्ध है, जिससे प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.