ब्रेकिंग

पायल जैन बनी कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष

68423062025130907whatsappimage2025-06-23at6.38.28pm.jpeg

दुर्ग। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन बनाई गई है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतीय, महासचिव प्रवीण खंडेलवाल की सहमति एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन और महामंत्री सुरिन्दर सिंह द्वारा की गई है। उनकी नियुक्ति से व्यापारियों में खुशियों का माहौल है। पायल जैन पूर्व में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई के अध्यक्ष पद का दायित्व बखूबी निभा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठन में पदाधिकारी रहते हुए समाजसेवी कार्यों एवं व्यापारी हित में अपना सक्रिय योगदान दिया है। संगठनों में उनकी सक्रियता के चलते उन्हें कैट दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया है। उनकी नियुक्ति पर कैट के जिला अध्यक्ष प्रकाश सांखला, स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे, वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन बडजात्या,मोहम्मद अली हिरानी, प्रहलाद रूंगटा, विनय कश्यप, संजय बोहरा, आशीष खंडेलवाल, अरुण दुग्गड़, रवि केवलतानी, अमर कोटवानी, रवि कुकरेजा, दर्शनलाल ठाकवानी, गूंजा पिंचा, अमीना हिरानी, प्रतिभा पुरोहित, प्रीति सोनी, रेखा रूपारेल, सरिता बजाज, प्रीतिका चौहान, मधु शर्मा, नेहा तिवारी, कोमल साहू के अलावा अन्य व्यापारिक व समाजसेवी संगठनों के लोगों ने बधाई दी है।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.