दुर्ग। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा निर्माणी मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश के निकायो में व्याप्त अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओ का माँग पत्र मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर दुर्ग को रैली निकाल कर सौपा।
महासंघ के प्रदेश महामंत्री शरद दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की छः सूत्रीय माँग जिसमें, प्रदेश के निकायो में शेष बचे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाये। ठेकेदारी प्रथा को बंद कर नगरीय निकायों में राशि का दुरुपयोग को समाप्त करते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों का कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान के साथ-साथ हरियाणा गवर्नमेंट की तर्ज पर नियमित करने की कार्रवाई की जाए। स्वच्छता दीदी को फरवरी 2025 के निर्देशानुसार साप्ताहिक अवकाश प्रदान करते हुए न्यूनतम वेतन सहित अन्य सुविधा का लाभ प्रदान किया जावे तथा निष्ठा एप में आश्यक सुधार किया जावें।
निकाय में बेगारी प्रथा समाप्त किया जाए और नियमित रूप से प्रतिमाह शासन द्वारा निर्धारित तिथि 1को वेतन भुगतान किया जावें। वर्षो से एक ही पद पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी को पदोन्नति का लाभ दिया जावें तथा एकांगी पदो पर नियुक्त कर्मचारियों का पदोन्नति चेनल निर्धारित किया जाकर पदोन्नति का लाभ दिया जावें। तथा निकाय में पुराना पेंशन योजना लागू किया जावे।
रैली में महासंघ के गोपाल सिन्हा, अनिल सिंह, रीता चतुर्वेदी, रामवृक्ष यादव, विष्ण चन्द्राकर,विवेक रंगनाथ, नलनीश मिश्रा, संजय मिश्रा, ईश्वर वर्मा, शशिकान्त यादव, राजू बक्सी, शशि भूषण मोहंती, संतोष पाण्डेय,रोहित बंजारे, विश्वजीत सेन गुप्ता, संजीव तिवारी, दुर्ग जिले भारतीय मजदूर संघ से जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी,यशवंतराव, देवेन्द्र चन्द्राकर,वसुंधरा चौरे, अमर साहू ,ढ़ालेश्वर साहू, चूरामन साहू पुष्पा ध्रुव, हेमंत देवगन, अजय वर्मा, दुर्ग निगम के थानसिंग यादव,नारायण यादव, योगेंद्र वर्मा,किरण अग्रवाल, रेखा कुर्रे,प्रिंसि शर्मा, चंचल राजपूत, ठाकरे,दामिनी भुवाल सहित सम्बद्ध युनियन के पदाधिकारी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.