दुर्ग। जिला कांग्रेस दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के गठन में पुनः नासिर खोखर प्रवक्ता बनाए गए । वे पांचवीं बार प्रवक्ता नियुक्त हुवे। इसके पूर्व में गया पटेल की अध्यक्षता में , आर एन वर्मा जी के दोनों कार्यकाल में व 2008 में सौरभ निर्वाणी युवा कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में प्रवक्ता रह चुके है । नासिर खोखर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में महासचिव भी रह चुके है , 1996 से NSUI में जुड़कर कांग्रेस के हर आंदोलन में संगठन में हमेशा उनकी भूमिका सक्रिय रही, जनहित के मुद्दों में हमेशा मुखर होकर सत्ता का विरोध किया। लगातार कांग्रेस की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाया, 2009 लोकसभा में प्रचार प्रभारी रहकर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी दीवान के साथ हरियाणा में 10 दिन चुनाव प्रचार किया , प्रवक्ता चयन के टेलेंट हंट प्रोग्राम में दुर्ग जिले के आयोजन समिति प्रमुख बनाए गए । इसके साथ वे सामाजिक क्षेत्र में भी दुर्ग भिलाई पालक संघ के बैनर से जिले में RTE शिक्षा के अधिकार में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए प्रदेश में स्कूली शिक्षा नियामक आयोग बनवाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिसके चलते कई बड़ी बड़ी प्राइवेट स्कूलो को करोड़ो का जुर्माना लगा। इसके अलावा भी , वे अन्य विभिन्न संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्य करते रहे है ।
उनकी प्रवक्ता पद पर नियुक्ति पर कांग्रेस जन और सामाजिक नेताओं ने बधाई दी । उन्होंने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व विधायक अरुण वोरा , जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया और उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है वे कांग्रेस के सिद्धांतों और उद्देश्यों को आम जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस संगठन में पूर्ण योगदान देंगे ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.