दुर्ग। CBSE द्वारा घोषित 12 वीं के परिणामों में विश्वदीप विद्यालय दुर्ग की छात्रा मोक्षा बाफना ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक हासिल करके विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया है, मोक्षा पद्मनाभपुर निवासी किशोर - शिल्पा बाफना की छोटी सुपुत्री हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती बाफना की भतीजी है।
बता दे कि मोती बाफना की सुपुत्री सृष्टि बाफना ने गत वर्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की थी। सृष्टि ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया था। देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया था। अब मोती बाफना की भतीजी ने CBSC 12वीं में 95% लाकर शहर को गौरवान्वित किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.