दुर्ग

अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के वेबसाइट को और अधिक आकर्षित बनाने दिए निर्देश 

1745247481_WhatsAppImage2025-04-21at8.23.44PM1.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडेय द्वारा पदभार ग्रहण पश्चात सोमवार 21 अप्रैल को कंकाली पारा स्थित गाँधी भवन छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय द्वारा संचालित कार्य योजना का अवलोकन किया। उनके द्वारा बोर्ड में कार्यरत सभी अधिकारी, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई जिसमे उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप खादी एवं ग्रामोद्योग के कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में खादी वस्त्रो के ऑनलाइन और ऑफलाईन माध्यमो से अधिक से अधिक प्रचार  प्रसार में जोर देने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि खादी वस्त्रो के प्रति लोगो का झुकाव और अधिक बढ़े और वो अपनी पुरानी संस्कृति की ओर आकर्षित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि खादी का नाम लेते ही पूज्य बापू जी का स्मरण होने लगता है। गांधी जी ने स्वयं खादी को अपनाकर तथा चरखा चलाकर हर व्यक्ति को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके माध्यम से संदेश दिया कि स्वावलंबी बनने के लिए हर व्यक्ति के हाथ में काम होना चाहिए। उनके इस संदेश में पवित्रता, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास के भाव स्वतः प्रस्फुटित होते है।

Image after paragraph

यही भाव हमारे प्रधानमंत्री जी का भी है जिसमे उन्होंने हमेशा लोकल फॉर ओकल पर जोर दिया है इसी का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ में ग्रामोद्योग स्तर पर संचालित PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ) एवं CMEGP (मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ) योजनाओ  के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलो में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित कर ग्रामीण अंचलो में रोजगार के अवसर प्रदान कर गरीब, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति के लिए जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन कर उन्हें भरपूर लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने वर्तमान परिवेश अनुसार डिजिटलाईजेशन एवं नवाचार को आगे बढ़ाने हेतु  छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के वेबसाइट को और अधिक आकर्षित बनाने के निर्देश दिए है । श्री पांडेय द्वारा बोर्ड में कार्यरत अधिकारियो / कर्मचारियों को कार्य के प्रति संवेदनशील और अनुशासनात्मक रहने हेतु निर्देशित किया गया जिससे आगामी लक्ष्यों को और तेजी से प्राप्त किया जा सके । श्री पांडेय द्वारा यह भी कहा की बोर्ड भवन जिस भूमि में स्थापित हुआ है वह एक ऐतिहासिक भूमि है जंहा महात्मा गाँधी जी का पद चरण दो बार यहाँ स्पर्श हुए है l इसकी गरिमा एवं उनके द्वारा खादी वस्त्र एवं ग्रामोद्योग को आगे ले जाने का जो सपना संजोये थे उसको हम अपनी पूरी शक्ति के साथ एक परिवार के रूप में पूरा करने का प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.