दुर्ग-भिलाई

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को मातृशोक, सीएम व अन्य मंत्रियों ने किया शोक व्यक्त

1745243231_WhatsAppImage2025-04-21at7.14.55PM.jpeg

-पंचतत्व में विलीन हुए पूर्णिमा चंद्राकर...
दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधाायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर की माताजी पूर्णिमा चंद्राकर 80 वर्ष का सोमवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल के बीच शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया। वे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अशोक चंद्राकर व रिसाली पार्षद सुनन्दा पप्पू चंद्राकर की माताजी थी। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई है। दिवंगत पूर्णिमा चंद्राकर के अंतिम संस्कार के पूर्व उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विधायक निवास गजानंद मंदिर के पास आर्यनगर में रखा गया था। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेता, कार्यकर्ता, शुभचिंतक के अलावा दुर्ग ग्रामीण व दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें नम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Image after paragraph

स्व. पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, केबिनेट मंत्रीगण, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव , साजा विधायक ईश्वर साहू, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, रिसाली महापौर शशि सिन्हा,पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक लाफचंद बाफना, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष उपकार चंद्राकर के अलावा भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो द्वारा शोक व्यक्त किया गया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.