होम / दुर्ग-भिलाई / अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद दुर्ग इकाई ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया..
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद दुर्ग इकाई के तत्वाधान में 14 अप्रैल सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह , संयुक्त कलेक्टर अरविंद एक्का, एस.डी.एम.हरवंश सिंह मिरी की विशेष उपस्थिति में माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया एवं भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठन कर उस पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी,महामंत्री दीपेंद्र देशमुख,राजेश महाडीक,कविता गिरी गोस्वामी,एम.कामाक्षम्मा,स्नेहा वैद्य,नीता साहू, लक्ष्मी कांत शर्मा,कौशल किशोर सिंह,अनुराग त्रिपाठी,गुलाब पटेल,सुरेन्द्र ऊके,दानिश परवेज,नाहिद हसन,मनोज मून, देवेन्द्र साहू,भावेश कटारे,अमित अग्ने,मुकेश पाण्डेय, हिमांशु चंद्राकर,अजय मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.