दुर्ग। 17 मार्च से अपने शासकीयकरण की माँग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे प्रदेश पंचायत सचिव संघ के 11000 सचिवों द्वारा भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के बिंदु क्रमांक 6 में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की घोषणा को पूरा करने की मांग प्रदेश की भाजपा सरकार से की जा रही है - मांग पूरी ना होने तक अनिश्चित कालीन आंदोलन पर बैठे दुर्ग जिला सचिव संघ के दुर्ग जनपद कार्यालय के सामने स्थित पंडाल व कार्यक्रम स्थल पर जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष ने दर्जनों साथीयों सहित उपस्थित होकर आंदोलन को समर्थन प्रदान किया।

साथ ही जिला विकास समिति के जिला पदाधिकारी व कर्मचारी फेडरेशन के भी पदाधिकारियों ने आज पंडाल में उपस्थित होकर सरकार से शासकीयकरण की माँग पर बैठे सचिव संघ को अपना समर्थन दिया व भाजपा सरकार से अपनी गारंटी पूरी करने की माँग भी की व आंदोलन में कंधे से कंधे मिलाकर माँग पूरा होने तक सचिव संघ के साथ खड़े होने का विश्वास भी दिलाया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख , आकाश सेन , इलेश्वर गायकवाड़ (अध्यक्ष जिला पाँच विकास समिति), उपसरपंच नागपुरा नरेंद्र निषाद , रामकुमार साहू, बलराम कौशिक , संजय देशमुख, अनिल देशमुख, अहमद चौहान,दीपांकर साहू,सूरज पारधी, अजय वर्मा,पंकज निर्मलकर,हर्ष साहू,राहुल साहू,दीपक निर्मलकर सहित कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारी व जिला सचिव संघ के पदाधिकारी गण समर्थन में उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.