-प्रसाद वितरण के साथ संपन्न
भिलाई। वेदान्त नगर उमरपोटी में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 27 व 28 मार्च को की गई थी। इस उत्सव के प्रथम दिन दोपहर को भूमि पूजन का कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ मुरलीधर अंगारे और श्रीमती सुषमा देवी के द्वारा संपन्न किया गया। मंगल कलश यात्रा का भ्रमण राजेन्द्र विहार, वेदान्त नगर और नेहरू नगर निवासियों के बीच से 3 से 5 बजे तक संपन्न हुआ। गोघूली बेला में दीप महायज्ञ का आयोजन हजारों दिया को प्रज्जवलित किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-6 भिलाई गायत्री मंदिर प्रज्ञा मंडल के वरिष्ठ बबन प्रसाद पासवान व भागवत प्रसाद ठाकुर की टोली द्वारा पूरा किया गया। दीप महायज्ञ, कलश यात्रा स्वागत कार्यक्रम गीत संगीत के साथ टीकम सिंह चंद्राकर व पृथ्वी पाल साहू की टोली द्वारा पूरा हुआ।
.jpeg)
द्वितीय दिन में डा. कामता साहू, घनश्याम साहू की टोली, रिसाली साधना केन्द्र द्वारा, गायत्री महायज्ञ, विधि विधान और मंत्रोच्चार, भजनों के साथ समापन किया गया। धार्मिक कार्य हेतु मुरलीधर अंगारे परिवार के द्वारा मंदिर निर्माण हेतु 3000 वर्गफूट जमीन दान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश कुमार साहू उक्त जमीन पर भवन निर्माण हेतु कराने की घोषणा की। यज्ञ में उपस्थित, जनसमुदाय के द्वारा भी दान किए गए। इस महायज्ञ में विभिन्न संस्कार नि:शुल्क किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार विनोद द्वारा विचार व्यक्त करते हुए व्यकित्व निर्माण हेतु दर्शकों को संबोधित किए। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने खुशहाली और स्वस्थ जीवन जीने की कला सीखे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा सत्येन्द्र देवांगन, अकबर कोठारी, देवघर पैकरा, उत्तरा साहू, गंगाबाई कोठारी, गीता सिंग, गीता सूह, दुर्गा पैकरा, कुंजबिहारी और रामकुमार साहू का प्रमुख योगदान रहा। इस महायज्ञ का सफल बनाने हेतु विशिष्ट गायत्री परिवार के कार्यकर्ता घनश्याम साहू, एसपी सिंग, लोकनाथ साहू, धीरजलाल टाक, महिलांग, केआर साहू और उमरपोटी सरपंच विजेन्द्र साहू विघमान थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.