दुर्ग। महापौर अलका बाघमार द्वारा पेश किए गए बजट में शहर विकास के लिए विभागवार प्रावधान किए गए है। जिसमें प्रमुख मार्ग, नाली एवं 10 एसएलआरएम सेंटर निर्माण हेतु 25 करोड़, अमृत मिशन अंतर्गत एसटीपी प्लांट स्थापना कार्य हेतु 60 करोड़, नगर उत्थान योजना के तहत् प्रमुख मार्गो का निर्माण एवं विकास कार्य हेतु 25 करोड, मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत सांईस कॉलेज से स्टेशन तक केनाल रोड निर्माण हेतु 5.50 करोड़, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु 05 करोड़, सिकोल नाला सुदृढिकरण कार्य हेतु 01 करोड़, अटल परिसर निर्माण हेतु 01 करोड़, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना शनिचरी बाजार हेतु 01 करोड़,भक्तिपथ निर्माण हेतु 01 करोड़, सेनेटरी लैंड फिल्ड का विकास हेतु 01 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी, बीएलसी हेतु 18 करोड़,रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना हेतु 25 लाख, नालंदा परिसर निर्माण हेतु 05 करोड़, सरोवर धरोहर योजना तालाब सौंदर्याकरण हेतु 06 करोड़, पुलगांव में डीडीआरसी एवं वृद्धाश्रम निर्माण हेतु 04 करोड़, प्रमुख मार्ग चौड़ीकरण एवं चौराहो का सौंदर्याकरण हेतु 08 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन के तहत् पे एंड यूज शौचालय हेतु 05 करोड़, सिंचाई विभाग को नहरी पानी का भुगतान हेतु 4 करोड़, सांसद निधि 50 लाख, विधायक निधि 03 करोड़, महापौर निधि 1.125 करोड़, पार्षद निधि एवं एल्डरमेन निधि 4.05 करोड़, निगम कार्यालय भवन हेतु 02 करोड़, पाईपलाईन विस्तार एवं शिफ्टिंग हेतु 02 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.