होम / दुर्ग-भिलाई / पानी सप्लाई बाधित बना जलकुंभी हटाने पुलगांव नाला में उतरी पौंड क्लीनर मशीन..
दुर्ग-भिलाई
- महापौर श्रीमती अल्का बाघमार मशीन पर सवार होकर किया निरीक्षण जलकुंभी व कचड़ा क्लीन करने के दिए निर्देश
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शनिवार को शिवनाथ नदी इंटकवेल के पंप हाऊस में पुलगांव नाला से बहकर आने वाली जलकुंभी व झिल्ली पन्नी फंसने के कारण हमेशा पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। इसे रोकने नगर निगम द्वारा लगभग 1 करोड़ 48 लाख की लागत से पौंड क्लीनर मशीन खरीदी गई है जिसका निगम के जल गृह विभाग द्वारा आज विश्व जल दिवस के मौके पर सदुपयोग करते हुए वृहद नाला सफाई अभियान कार्य आरंभ कर दिया है। जिसकी शुरुआत करने महापौर श्रीमती अल्का बाघमार स्वयं अपने एमआईसी सदस्यों के साथ शिवनाथ नदी पहुंची और पूजा अर्चना के पश्चात पौंड क्लीनर मशीन में सवार होकर नदी में जमे जलकुंभियो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सफाई अभियान नियमित चलाकर पुलंगाव नाला में भरे पूरे कचरे व जलकुंभी को क्लीन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जलकार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर विद्युत यांत्रिकी विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार एमआईसी सदस्य मनीष साहू,श्रीमती शशि साहू श्रीमती हर्षिका जैन कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, गिरीश दीवान, सहायक अभियंता मोहित मरकाम, जल गृह निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित निगम कर्मचारी मौजूद थे।

इस अवसर पर महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि यह शहर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है पुलगांव नाला की कई वर्षो से सफाई नहीं हुई है इसमें जमे जलकुंभी व कचरे के कारण आए दिन इंटकवेल के सम्प मशीनों में कचड़ा फंस जाते है जिससे फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुंचने के कारण शहर में हमेशा गंभीर जल संकट की स्थिति निर्मित होती है और बरसात के दिनो मे तो स्थिति और भी खराब हो जाती है इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश में केवल दुर्ग में ही यह मशीन खरीदने राशि मिली थी जिसका सही सदुपयोग किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निगम में आए दिन पानी सप्लाई बाधित होती रही है इसके स्थाई निदान के लिए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव की पहल पर राज्य शासन की ओर से नगर निगम को पौंड क्लीनर मशीन खरीदने लगभग 1 करोड़ 48 लाख की राशि प्राप्त हुई थी । और अब मशीन के नाले में उतरने व सफाई कार्य चालू होने से निगम के जल गृह विभाग ही नही आम नागरिकों में भी राहत की उम्मीद देखी जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.