दुर्ग-भिलाई

4 से11 मार्च तक टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर प्रालि. में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित

86518032025093313img-20250318-wa0198.jpg

दुर्ग। बोरई औद्योगिक विकास केन्द्र, रसमड़ा, जिला-दुर्ग स्थित ईकाई टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर प्रा. लि. प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 04 मार्च के अवसर पर सुरक्षा सप्ताह का आयोजन  04 मार्च से 11 मार्च 2025 तक किया गया। सप्ताह का शुभारम्भ 04 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ध्वज का रोहण कर सेवानियुक्तों में सुरक्षा शपथ ग्रहण किया। सप्ताह के दौरान सेवानियुक्तों के लिए सुरक्षा पोस्टर, सुरक्षा स्लोगन, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगितायें एवं सेवानियुक्तों द्वारा सुरक्षा अभियान व सुरक्षा प्रहसन के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें सेवानियुक्तगण स्वमैव अधिक से अधिक संख्या में भाग लिये।

Image after paragraph


सप्ताह का समापन 11 मार्च को  श्रीनिवास मांगीपुड़ी (कार्यपालक संचालक) के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रीनिवास मांगीपुड़ी कारखाना की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए, औद्योगिक ईकाईयों में कार्य करने वाले श्रमिकों को सुरक्षित कार्य करने की कला एवं कार्य वातावरण निर्माण के विषय पर बहुमूल्य टीप दिया। उन्होने औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए श्रमिकों के साथ ही नियोजकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं आग्रह किया कि कारखाना अधिनियम 1948 के परिपालन में श्रमिकों एवं मशीनों की सम्पूर्ण सुरक्षा उपायों का गम्भीरता से पालन करें, उन्होने मानव जीवन को धरती में सबसे अनमोल बताते हुए जीवन सुरक्षा न केवल एक औद्योगिक ईकाई में बल्कि दैनिक जीवन में इसे सुरक्षित रखने का आवहन करते हुए व्यक्तिगत् सुरक्षा उपकरणों के धारण करने पर विशेष जोर दिया। कारखाना प्रमुख जय थॉमस एवं कारखाना प्रबंधक  के. टी. तिड़के ने भी समापन समारोह को संबोधित किया।

Image after paragraph

कार्यक्रमों में ईकाई प्रमुख जय थामस,  के. टी. तिड़के, के.पी. सिंग, एम. एस. रेड्डी, मनोज महाजन, रक्तिम अधिकारी, बिनोद कुमार सिंह, कमलेश पवार, एस.डी. रतनू, राज कुमार गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश साहू एवं विकास प्रजापति (सेफ्टी ऑफिसर) सहित बड़ी संख्या में सेवानियुक्तगण एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। समापन के अवसर पर अतिथियों द्वारा सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के कर कमलों से शून्य दुर्घटना का रनिंग शिल्ड पॉवर प्लाण्ट प्रभाग को प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.