दुर्ग-भिलाई

उमरपोटी में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान, स्वच्छताग्राही दीदियों का हुआ सम्मान

464011020260830051001974125.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत उमरपोटी में 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर अभिजित सिंह के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छताग्राहियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण से हुआ। विधायक चन्द्राकर, जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया।
इसके बाद सामूहिक श्रमदान के तहत गांव के तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र, शाला परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजित श्रमदान ने स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश दिया।
-स्वच्छताग्राही दीदियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले स्वच्छताग्राही स्व-सहायता समूहों एवं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ लेकर अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू एवं नीलम चन्द्राकर, जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य झमित गायकवाड़, मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर तथा ग्राम पंचायत उमरपोटी के सरपंच विजेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समीपस्थ ग्राम पंचायत पुरई, करगाडीह एवं डूमरडीह के सरपंच-पंच, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा आसपास के गांवों की स्वच्छताग्राही दीदियों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। ग्राम पंचायत उमरपोटी के सरपंच विजेंद्र साहू एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर इसे निरंतर जन-आंदोलन और व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमदान, वृक्षारोपण, जनजागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.