होम / दुर्ग-भिलाई / टैक्स बार दुर्ग ने की बजट पर चर्चा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। विगत दिनों केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने केन्द्रीय बजट 2025 प्रस्तुत किया था। संघ के सदस्यों के ज्ञान में अभिवृद्धि करने के उद्देश्य से विस्तृत परिचर्चा की गई। संकाय सदस्य के रूप में दुर्ग के सीनियर चार्टड एकाउन्टेंट एवं संघ के पूर्व अध्यक्ष सीए श्रीचंद लेखवानी एवं युवा सीए योगेश सेठिया भिलाई उपस्थित थे। इन दोनो ने प्रस्तावित विभिन्न संशोधनों एवं नए प्रावधानों की विस्तृत व्याख्या की। साथ ही उनके प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। संकाय सदस्यों ने बजट की क्लिष्ट भाषा को बहुत ही सरल भाषा में सदन के समक्ष रखा। नियमित कर टीडीएस- टीसीएस भी विशेष टिप्पणी की।
अपने उद्बोधन के पश्चात संकाय सदस्यों ने उपस्थित विधि व्यवसायी साखाओं का समाधान भी किया। संघ की ओर से संकाय सदस्यों का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एमसी ओसवाल, केसी देशमुख सीनियर सदस्य सीए एनके टांक, संजीव अग्रवाल, ज्ञानचंद जैन उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.