होम / दुर्ग-भिलाई / सोमवार को महापौर अलका बाघमार की विजय जुलूस रैली..
दुर्ग-भिलाई
-रैली में सम्मिलित रहेंगे वरिष्ठ नेतागण - सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग। शहर के नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ऐतिहासिक जीत के पश्चात 17 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे से विजय जुलूस रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर निकाली जाएगी। आयोजित विजय जुलूस रैली में दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेता सहित रैली मार्ग से गुजरने के दौरान वार्डों के विजयी पार्षद भी सम्मिलित रहेंगे।
आयोजित विजय जुलुस रैली के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मोदी जी की गारंटी पर अपना भरोसा बरकरार रखते हुए दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी को महापौर में ऐतिहासिक लीड के साथ जीत दिलाई हैं वहीं पहली बार इतनी अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद चुनकर आए हैं। मैं दुर्ग की जनता जनार्दन का हृदय से आभार और साधुवाद ज्ञापित करता हूं |
आयोजित होने वाली विजय जुलूस रैली दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय से दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी जो पुराना बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कंपलेक्स, पोलसाय पारा, तकिया पारा, होटल मान चौक, कंकालिन मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक ,शिवपारा, गवली पारा, गांधी चौक ,जवाहर चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय में जाकर संपन्न होंगी। आयोजित रैली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में सम्मिलित रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.