छत्तीसगढ़

सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा

15725012025165217img-20250125-wa0254.jpg

RO. NO 13129/104

-श्रद्धालुओं से की बात : बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश
रायपुर।
सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद  आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का  जायजा लिया।  उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की और  उनसे वहां  मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री  दयानंद ने वहां तैनात अधिकारियों से श्रद्घालुओं के  लिए  उपलब्ध सुविधाओं की  जानकारी ली और  व्यवस्थाओं को  और  बेहतर  बनाने के  निर्देश  दिए। उन्होंने  कहा  कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके लिए उन्होंने  पैवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। 

Image after paragraph

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम में स्नान करने रोज  छत्तीसगढ़ से  बड़ी  संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।  मुख्यमंत्री  विष्णु  देव  साय के  निर्देश  पर  सेक्टर-6 में छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया गया है ,जहां लोगों को ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके साथ  ही  पैवेलियन में  छत्तीसगढ़  की  समृद्ध साँस्कृतिक, धार्मिक  एवं  पर्यटन  स्थलों  को  बखूबी  दर्शाया  गया है।  प्रतिदिन वहां शाम  को  छत्तीसगढ़  के  कलाकारों  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी  जा रही है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.