खेल

छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 13 फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप का कलेक्टर रणवीर शर्मा ने किया अवलोकन

47018052025114635img-20250518-wa0103.jpg

-शतरंज की बारीकियां समझाई, खेली शह और मात की बाजी
दुर्ग
। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा में चल रही छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 13 फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप के चौथे चक्र में अचानक पुनः कलेक्टर रणवीर शर्मा सपत्नीक पहुंचकर उपस्थित राज्य भर से आए शतरंज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विदित हो कि श्री शर्मा कुशल प्रशासक होने के साथ साथ स्वयं एक शतरंज के अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी है। इस अवसर पर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने अंतरास्ट्रीय आर्बिटर अनीस अंसारी के साथ शतरंज की बाजी भी खेली। 

Image after paragraph

श्रीमती भारती शर्मा ने भी सीनियर नेशनल आर्बिटर ममता देवांगन के साथ बाजी खेली । श्रीमती भारती शर्मा भी शतरंज की उच्च स्तरीय खिलाड़ी रही है।
जिलाधीश श्री शर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों को शतरंज खेल की बारीक जानकारियां दी। अपने बीच जिला कलेक्टर एवं उनकी धर्मपत्नी को शतरंज खेलते देखकर खिलाड़ियों में जोश भर गया।उन्होंने खिलाड़ियों से शतरंज के बारे मे सवाल जवाब भी किया। इस अवसर पर एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के सी ई ओ विनीत राजोरिया एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर  रणवीर शर्मा एवं श्रीमती भारती शर्मा का स्वागत किया।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.