होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिले में दिखाया उत्साह
दुर्ग-भिलाई
भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची से दावेदारों में हलचल, नामांकन में दिखा बगावत का तेवर
दुर्ग । दुर्ग नगर निगम चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को नामांकन दाखिले एवं नामांकन पत्र खरीदी के लिए पूरे 60 वार्डो से पार्षद पद के प्रत्याशियों ने भारी उत्साह दिखाया। जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़भाड़ रही।
जहां कांग्रेस से रुबीना हमीद खोखर वार्ड 41, प्रकाश गीते वार्ड 42, प्रकाश जोशी वार्ड 44, अंशुल पांडेय वार्ड 53, कन्या ढीमर वार्ड 34, महेश्वरी ठाकुर वार्ड 48, दानेश्वरी देशमुख वार्ड 40,भाजपा से नरेंद्र बंजारे वार्ड 3, विद्यावती सिंह वार्ड 21, कुसुम सिंह वार्ड 60, जग्गी शर्मा वार्ड 45, शेखर चंद्राकर वार्ड 10, देवनारायण चंद्राकर वार्ड 18, सुरुचि उमरे वार्ड 17, ज्ञानेश्वर ताम्रकार वार्ड 9, साजन जोसेफ वार्ड 51, रितेश सोनी वार्ड 1, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह वार्ड 42, निर्दलीय गुड्डू साहू वार्ड 42, खालिक रिजवी (शेरू) वार्ड 8, रामरतन जलतारे वार्ड 38, भारती नरेंद्र सोनकर वार्ड 31 के अलावा अन्य प्रत्याशियों द्वारा पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया, वही संजय अग्रवाल भाजपा वार्ड 45, वसीम कुरेशी भाजपा वार्ड 8, आयुष शर्मा कांग्रेस वार्ड 45 के अलावा पार्षद पद के अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
महापौर पद के लिए नामांकन के चौथे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित है, लेकिन भाजपा व कांग्रेस द्वारा अब तक महापौर व पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। दोनों दलों के संभावित प्रत्याशियों के नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा व कांग्रेस के इन संभावित प्रत्याशियों के नामो को लेकर कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान टिकट की आश लगाए बैठे अन्य दावेदारों में बगावत के स्वर स्पष्ट नजर आए। क्योंकि प्रत्याशियों की इस संभावित सूची में कई पूर्व पार्षद व उनकी पत्नि और अपने आप को टिकट का योग्य दावेदार मानने वाले कार्यकर्ताओं का नाम नदारत होने की चर्चा है। लिहाजा नामांकन दाखिले के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा व कांग्रेस के ऐसे कार्यकर्ताओं में नाराजगी नजर आई। जो पार्टी के खिलाफ बगावत के संकेत की ओर इशारा कर रहे हैं। इस स्थिति में नगर निगम चुनाव में तीसरी शक्ति के रूप में उभर रही आम आदमी पार्टी की बांछे खिल उठी है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के अधिकृत सूची का इंतजार है। आम आदमी पार्टी ने अब तक सिर्फ 14 पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची ही घोषित की है।
बहरहाल कल 26 जनवरी रविवार है। इस दिन गणतंत्र दिवस भी है। अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया रविवार को बंद रहेगी। लिहाजा नामांकन दाखिले के लिए अब मात्र दो दिनों का समय ही शेष रह गया है। संभवत भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची शनिवार की शाम या कल रविवार 26 जनवरी को जारी हो सकती है। लिहाजा 27 व 28 जनवरी को नामांकन दाखिले के लिए कलेक्ट्रेट में महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों का रैला लगेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.