दुर्ग-भिलाई

देवांगन जन कल्याण समिति के सदस्यों ने धार्मिक एवं ऐतिहासिक भूतेश्वर महादेव गरियाबंद एवं राजीव लोचन मंदिर राजिम का भ्रमण किया

35820012025051533img-20250120-wa0138.jpg

-पर्यटन से मनोरंजन के साथ ही नई नई जानकारियां देखने और सीखने को मिलती हैं : घनश्याम देवांगन 
भिलाई।
देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के द्वारा   धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल भूतेश्वर महादेव गरियाबंद एवं राजीव लोचन मंदिर राजिम का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवांगन समाज के लोग सपरिवार स्पेशल बस से "अपनी संस्कृति को जानो" अभियान के तहत भ्रमण के लिए गए हुए थे। उल्लेखनीय है कि समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं भ्रमण प्रभारी जुगल किशोर देवांगन के नेतृत्व में समाज के लोग इसके पूर्व भी धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों भोरमदेव, सिरपुर, अयोध्या, तुरतुरिया आदि का भ्रमण कर चुके हैं। अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया कि देवांगन समाज के लोगों को प्रदेश एवं देश की संस्कृति को जानने एवं समझने के लिए उन्हें प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों का भ्रमण कराने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन से मनोरंजन के साथ ही नई नई जानकारियां देखने और सीखने को मिलती हैं। पर्यटन से अपनी संस्कृति और विरासत को जानने समझने का अवसर मिलता है।
           गरियाबंद के जंगल में स्थित विशाल शिवलिंग भूतेश्वर नाथ महादेव को विश्व का  प्राकृतिक रूप से निर्मित विशाल शिवलिंग माना जाता है, जिसका आकार दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि अभी इसकी ऊंचाई  लगभग 80 फीट और परिधि 290 फीट है।

Image after paragraph


           छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज राजिम में पर्यटन ग्रुप ने महानदी, पैरी एवं सोंढूर नदी का त्रिवेणी संगम, कुलेश्वर महादेव, मामा भांजा मंदिर, राजीव लोचन मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, राजिम भक्तिन माता मंदिर आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर दर्शन लाभ लिया। बस में सफर के दौरान मनोरंजन के लिए देवांगन समाज के गायक महिलाएं एवं पुरुषों ने गीत संगीत के जरिए बहुत सुंदर माहौल बनाया। समिति के द्वारा  भ्रमण के दौरान नाश्ता चाय एवं भोजन आदि की अच्छी व्यवस्था की गई थी। भ्रमण से लौटकर सभी लोग बहुत ही प्रसन्न संतुष्ट नजर आए। 
          पर्यटन में देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, त्रिलोक देवांगन, पर्यटन प्रभारी जुगल किशोर देवांगन, विभिन्न विभागों के प्रभारी हेम कैलाश देवांगन, त्रिलोक देवांगन, राजेन्द्र लिमजे, सत्यपाल देवांगन, राजू देवांगन, जनार्दन देवांगन, गोवर्धन देवांगन, राजेन्द्र लिमजे, कन्हैया देवांगन, लक्ष्मी नाथ, सत्येन्द्र राजापूज्या, हरीश देवांगन, नोहर सिंह देवांगन, दिनेश देवांगन, श्रीमती सुमन देवांगन, कल्पना भानु देवांगन, सुमित्रा देवांगन, इंदु, चंद्रप्रभा,  सरोजलता, चित्रलेखा, तेजस्विनी, सरोज लिमजे, लक्ष्मी, रतनी आदि सहित देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के सदस्य गण एवं महिलाएं शामिल थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.