दुर्ग। दुर्ग नवनिर्माण समिति के संरक्षक एवं शहर के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग में आयोजित दो दिवसीय गरबा महोत्सव का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस गरबा उत्सव में शहर के हजारों युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संपूर्ण आयोजन में अनुशासन, सुरक्षा और भव्यता का विशेष ध्यान रखा गया, जिसकी शहरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। दुर्ग की संस्कृति और परंपरा को एक नया मंच देने के लिए श्री बाकलीवाल जी का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा।
कार्यक्रम की सफलता और उत्कृष्ट प्रबंधन को देखते हुए सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब, दुर्ग द्वारा सांई मंदिर समिति कसारीडीह दुर्ग के अध्यक्ष धनेंद्र चंदेल एवं वरिष्ठ पत्रकार पवन देवांगन एवं सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब दुर्ग के अध्यक्ष हेमंत तिवारी,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने धीरज बाकलीवाल जी का शाल श्रीफल प्रतीकचिन्ह देकर सम्मान किया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री बाकलीवाल जी एवं उनकी पूरी टीम ने दुर्ग में सांस्कृतिक आयोजन की एक नई मिसाल पेश की है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में संस्कृति के प्रति जुड़ाव और शहर में सामाजिक एकता को बल मिलता है।
इस अवसर पर धीरज बाकलीवाल ने सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्ग के लोगों का प्यार और सहयोग ही उनकी ताकत है। वे भविष्य में भी दुर्ग के नवनिर्माण और सांस्कृतिक उत्थान के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।
सम्मान समारोह में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,सांई मंदिर समिति कसारीडीह के अध्यक्ष धनेंद्र चंदेल वरिष्ठ पत्रकार पवन देवांगन दुर्ग इंटक के अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अनूप पाटिल,सी पी शर्मा, किसान नेता कल्याण सिंह ठाकुर, राकेश दुबे, भोजराज यादव,भावेंद्र चंद्राकर, पवन राय, ईश्वर साहू,अली असगर, सोनी जी, मोहम्मद उस्मानी, युवा कांग्रेस के नेता मनीष सोनवानी,अमित सिंह, हरिओम सहित सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.