होम / दुर्ग-भिलाई / विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
दुर्ग-भिलाई
-महाष्टमी पर अंजोरा, आलबरस, भानपुरी, चंदखुरी, खोपली, उतई और रिसाली के दुर्गा पंडालों में पहुंचे विधायक

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम अंजोरा, आलबरस, भानपुरी, चंदखुरी, खोपली, उतई एवं रिसाली के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस अवसर पर वे महाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए और हवन कुंड में आहुति अर्पित कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान विधायक चंद्राकर ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना, आस्था और भक्ति का पावन पर्व है। मां दुर्गा की उपासना हमें शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए, यही उनकी कामना है।
उन्होंने नवरात्रि पर्व को सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और आपसी सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को महाष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
विधायक के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचने के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.