होम / दुर्ग-भिलाई / धनोरा में भाजपा उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक सम्पन्न, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल
दुर्ग-भिलाई
-सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर दिया जोर

दुर्ग। धनोरा स्थित तुलसी पैलेस में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, जनसंपर्क और जनसेवा को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
-पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री चंदू देवांगन एवं प्रवीण यदु, धनोरा सरपंच रुलेश्वरी बंजारे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत सिंह ठाकुर एवं चंद्रशेखर बंजारे, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, डॉ. अनिल साहू, सुनीता चंद्राकर, संगीत रजक, विमला कामड़े, एकता चंद्राकर एवं ममता चंद्राकर सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षदगण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.