दुर्ग-भिलाई

अधिकारी समस्या की अनसुनी करे तो संपर्क करें विधायक से - ललित

90615012025125533whatsappimage2025-01-15at6.23.58pm(1).jpeg

आटो चालक पिता ने मासूम बेटे से निकलवाया प्रधानमंत्री आवास के लिए लाॅटरी 
रिसाली।
किसी भी तरह की समस्या हो तो निगम के अधिकारी से मिले। समस्या का समाधान या अनदेखी करने पर नागरिक सीधे मुझसे संपर्क करे। उक्त बातें उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व दुर्ग ग्रामिण विधायक ललित चंद्राकर ने कही। रिसाली निगम के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री आवास आवंटन कार्यक्रम के वे मुख्य अतिथि थे। उनकी मौजूदगी में ही रूआबांधा निवासी रामबाबू साहू ने प्रदिप्ती नगर स्थित आवास के लिए 2 वर्ष के बेटे से लाॅटरी निकलवाया। उसे बी ब्लाॅक सेकेण्ड फ्लोस में 18 नं. का आवास मिला।
    लाॅटरी से आवास आवंटन के बाद विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री आवास को पहले पायदान पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व दुर्ग ग्रामीण के नगपुरा ग्राम में केन्द्रीय मंत्री शिवराज चैहान आए थे। प्रधानमंत्री आवास 2.0 में कुछ विषंगति की ओर ध्यान दिलाते सुगम करने के अनुरोध को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। अब जिनके पास 2.50 एकड़ जमीन है चाहे वह सिंचित हो या असिंचित, जिनके पास गाड़ी है उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। जिनकी आय 10 है अब 15 हजार कमा रहा है उसे भी आवास मिलेगा। विधायक ललित ने कहा कि मोदी जी की पहल पर 70 प्लस वालों को 5 लाख का मुफ्त ईलाज सुविधा मिल रहा है। 
कार्यक्रम को महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी जहीर अब्बास, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, संजू नेताम, अनिल देशमुख, डाॅ.सीमा साहू, परमेश्वर, पार्षद माया यादव, ईश्वरी साहू, विलास बोरकर, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, निगम आयुक्त मोनिका वर्मा आदि उपस्थित थे।

Image after paragraph

-अबतक 121 को आवंटन...
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में कुल 529 आवास है। इसमें से लक्ष्मी नगर में 36 और प्रदिप्ती नगर में 348 आवास है। अबतक क्रमशः 20 और 73 आवास का आवंटन किया जा चुका है।
-इन्हें मिला आवास...
परमिला ठाकुर, गीता राघवन, पुष्पेन्द्र कुमार देशलहरा, ममता सिंह, संतोष कुमार क्षत्रिय, प्रतिभा गौतम, अनिल कुमार साहू, दिनेश साहू, लता नागवंशी, नीलम तिवारी, धनेश्वर, रामबाबू साहू, जितेन्द्र कुमार देवांगन, हरीश कुमार देशलहरा, सुखदेव मारकण्डे, रासमती यादव, सीमा देशमुख, दिपेश कोरे, सुनील रूहेला, हरजीत कौर, प्रदीप चतुर्वेदी, बृजदीप तिवारी चित्रेरेखा डहरे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.