होम / दुर्ग-भिलाई / मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव, नवदाम्पत्य को शुभकामनायें दी
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। सिविल लाइन स्थित विवेकानंद भवन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। गायत्री परिवार के आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हो रहे विवाह संस्कार की प्रशंसा किये और वैवाहिक जीवन में बंधने वाले सभी जोड़ो के पास पहुंचकर शुभकामना दिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज 34 वर-वधु एक ही मंडप के नीचे दांपत्य सूत्र में बंधे। गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों ने इस योजना का लाभ लिये है। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल तथा उपस्थित पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने सभी वर-वधु को खुशहाल और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विभाग की ओर से वधू के नाम 35 हजार का चेक का चेक प्रदान किया गया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को विवाह के समय वित्तीय सहायता प्रदान करना, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा बाल विवाह को रोकना है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को मिलने वाली राशि विष्णुदेव साय सरकार में बढ़ाकर 35 हजार किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.