होम / दुर्ग-भिलाई / पहले प्रेमी की पीट पीट कर हत्या: पुलिस रात में ही लड़की सहित 5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। एक युवक का लव ट्रायंगल के चलते खून हो गया है। लड़की के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ देर रापुलिस ने रात में ही लड़की सहित 5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।त पहले प्रेमी को लाठी डंडों से इतना मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर और पुलिस के अधिकारी रात में मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए मरचुरी भेज दिया। पुलिस ने रात में ही लड़की सहित 5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी लुकेश साहू घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मामला पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत सिवल लाइन एरिया का है। यहां एक लड़की और लड़का चेतन साहू काफी समय पहले रहते थे। दोनों की मां पुलिस विभाग में हैं। चेतन लड़की से प्यार करता था। इसी बीच लड़की की मां का ट्रांसफर हो गया और वो उसके साथ वहां रहने चली गई, लेकिन चेतन का प्यार कम नहीं हुआ।लड़की सरगुजा जाने के बाद लुकेश साहू नाम के लड़के से प्यार करने लगी थी, लेकिन चेतन लगातार उसे फोन करके परेशान करता रहता था। 24 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। जब ये बात चेतन को पता चली तो वो उसे मिलने के लिए परेशान करने लगा। ये बात लड़की ने अपने प्रेमी लुकेश को बताई। लुकेश के कहने पर लड़की ने चेतन को पुलिस लाइन के पास सिविल लाइन में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया।रविवार देर रात 11-12 बजे के करीब जब चेतन लड़की से मिलने पहुंचा तो वहां लुकेश अपने दोस्तों के साथ पहुंचा हुआ था। उसने चेतन को घेर लिया और दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से इतनी मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.