होम / दुर्ग-भिलाई / सनातन हिन्दू राष्ट्र की मनौती हेतु मंगल साहू सायकल से रवाना
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग निवासी रामभक्त मंगल साहू कसारीडीह सिविल लाईन शीतला तालाब समृद्धि बाजार के बाजू स्थित राम मंदिर से रविवार को संध्या 5 बजे भगवान राम दरबार, हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन के साथ ही छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर बालक भगवान का ध्यान के साथ ही सनातन एकता एवं हिन्दू राष्ट्र की मनौती का संकल्प लेकर, रामेश्वरम् एवं कन्याकुमारी का सायकल से यात्रा शुभारंभ किया। इस तारम्य में लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल स्वागत के पश्चात अपने उद्बोधन में मानस की चौपाई का हवाला देते हुए जिक्र किया, नर सहस्त्रमह कोई पुरारी कोऊ एक हो ही धमर व्रतधारी, ठीक उसी श्रेणी के भीतर ही मंगल साहू की रामेश्वम् एवं कन्याकुमारी यात्रा सायकल द्वारा सदा उल्लेखनीय रहेगा। उनका यह संकल्प यात्रा समसामयिक है। मंदिर समिति के संस्थापक व संपादक रमेश शर्मा ने बुलंद हौसले का जिक्र किया। कबीर सेवा समिति के अध्यक्ष अजय वर्मा ने पूर्व में सायकल द्वारा ही वैष्णली देवी जम्मूकश्मीर महाकाल उज्जैन, वाणारसी अध्योध्याधाम एवं शिर्डी यात्रा का हवाला के साथ हौसला हाफजारी किया। इस दौरान मनहरण साहू, पवन साहू एवं संतोष साहू के साथ ही मंदिर समिति सदस्यगण मौजूद थे। सभी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह जानकारी लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन जायसवाल ने दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.