रायपुर। व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस शिविर में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में 90 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बीपी, ब्लड शुगर और ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में डॉ. मृगेन्द्र सिंह (लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. पंकज नरवडे (यूरोलॉजिस्ट) और डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर (न्यूरो सर्जन) ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण के साथ-साथ जवानों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.