दुर्ग-भिलाई

75 साल की बुजुर्ग महिला के घर जाकर बनाया आयुष्मान कार्ड, 22 तक बनाए गए 1038 आयुष्मान कार्ड

71523122024122743whatsappimage2024-12-23at5.52.58pm.jpeg

RO. NO 13129/104

-आयुक्त ने की खास अपील कहा-घर घर पहुच रही निगम की टीम, छुटे हुए लोग आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाए
दुर्ग।
नगर निगम क्षेत्र में निगम द्वारा छुटे हुए लोगो का घर घर आयुष्मान कार्ड बनाए जा  रहे है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र जरूरतमदों तक पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं का घर घर पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
 आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा घर -घर आयुषमान कार्ड शिविर आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मितानिन की टीम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की है।  जो यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र हितग्राही इन योजनाओं से दूर न रहे। बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

Image after paragraph

घर पहुँचकर 16 से 22 दिसंबर तक 1038 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कसारिडीह निवासी 75 साल की बुजुर्ग महिला के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया।शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर लाभार्थियों के नाम सूचीबद्ध कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देना निरन्तर सुनिश्चित किया जा रहा है। निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। नगर निगम के कर्मचारी इसके लिए घर-घर दस्तक दें रहे है। वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान बनाने घर-घर पहुंचकर निरन्तर कर्मचारी द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। दीनदयाल अंतोदय योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम व मितानिन लगातार घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सूची के आधार पर डोर-टू-डोर जाना होगा। प्रत्येक कर्मचारी मोबाइल एप से ओटीपी लेकर जानकारी भरेंगे। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक निशुल्क उपचार करवा सकते हैं।

Image after paragraph

निगम क्षेत्र के पूरे 60 वार्डो में अलग अलग चरणों मे घर घर दस्तक देगी आयुष्मान कार्ड सर्वे के लिए। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पार्षदों और परिवार के मुखिया से अपील की है कि वे 70 से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। इसमें उनके लिए पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध रहेगा। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर वासियों से घर घर निगम टीम द्वारा पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है। आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर कार्ड बना रही है BPL आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का एवं सामान्य आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.