दुर्ग-भिलाई

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला लोकतंत्र के लिए काला संकेत, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : आर. एन. वर्मा

151220920261300551001934162.jpg

दुर्ग। असम में चुनावी कार्यक्रम से लौटते समय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव तथा कथित रूप से एसिड फेंके जाने की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह घटना केवल श्री भूपेश बघेल पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की उस भावना पर हमला है जिसमें हर राजनीतिक दल और उसके नेताओं को निर्भय होकर जनता के बीच अपनी बात रखने का अधिकार है।
आर. एन. वर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा, भय और अराजकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि किसी वरिष्ठ राजनीतिक नेता के काफिले को निशाना बनाया जाता है, तो यह राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि असम सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को इस मामले में केवल बयानबाजी तक सीमित न रहकर तत्काल उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करानी चाहिए। घटना के पीछे कौन लोग थे, हमला किस उद्देश्य से किया गया और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई—इन सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आर. एन. वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाएं और कानून का राज स्थायी होना चाहिए। चुनाव के समय विपक्षी नेताओं को डराने या उनके राजनीतिक कार्यक्रमों को बाधित करने की कोई भी कोशिश लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।
उन्होंने चुनाव आयोग से भी मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निष्पादित हो।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.