बालाघाट। हनुमान चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय के जयघोष लगाए और वीर क्रांतिकारियों को याद किया। साथ ही भाजयुमो ने नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष शहर में शौर्य स्मारक बनाने का की मांग रखी। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे ने कहा कि मप्र की माटी में जन्मे आजाद चंद्रशेखर ने अंग्रेजों की गोली से मरने के बजाय स्वयं ही खुद को गोली मारकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। युवा साथी उनके जीवन से प्रेरणा लें। उनके कार्याें काे आत्मसात करें। जैनेंद्र कटरे ने बताया कि युवा पीढ़ी देश की आजादी में हमारे वीर क्रांतिकारियों के योगदान और उनके व्यक्तित्व से परिचित हों, इसके लिए शौर्य स्माकर की मांग रखी गई है। आज ये जरूरी है कि युवा ऐसे क्रांतिकारियों से परिचित हों। नपाध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो ने एक अच्छे विषय को लेकर ध्यान आकर्षित कराया है। इस पुनीत कार्य में भाजपा और नपा सहयोग करेगा। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। इस मौके पर नपा अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री मौसम बिसेन, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सुमित यादव, हेमेंद्र क्षीरसागर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज, गणेश अग्रवाल, खगेश कावरे, कमलेश पांचे, वकील वाधवा, उज्जवल आमाडारे, प्रसन्न कांकरिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे, अमोल मिश्रा, राजू छत्री, जीतू राजपूत, संजय गोमासे, हिमांशु चौकसे, दीपक लिल्हारे, रंजीत गोयल, सोनू कसार, सिद्धार्थ बाजपेई, कैलाश बालचंदानी, विशाल मंगलानी, संतोष सिंघारे, शुभम शिवाले, जय गिरी, विजय धामड़े सहित अन्य मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.