दुर्ग-भिलाई

रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की संगठनात्मक तैयारियां

411220920261337481001934344.jpg

-‘हमन जीतबो’ के संकल्प के साथ महापौर सहित सभी वार्डों में जीत का लक्ष्य, तीन जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

Image after paragraph


दुर्ग। आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से मंगलवार को रिसाली के मैत्री कुंज स्थित आशीर्वाद भवन में बड़ी संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष एवं रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पांडेय, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रितपाल बेलचंदन, रिसाली नगर निगम चुनाव सह प्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा, अंशु चंद्रवंशी, जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में रिसाली नगर निगम चुनाव की तैयारियों, वार्डवार रणनीति, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को महापौर सहित सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।
-‘हमन जीतबो’ के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा : पवन साय
भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ जनसेवा और मानव कल्याण को प्राथमिकता दी है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ भाजपा रिसाली नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ‘हमन जीतबो’ के संकल्प के साथ एकजुट होकर महापौर सहित सभी वार्डों में पार्टी की जीत के लिए कार्य करें।
-विकास और सुशासन को लेकर जनता के बीच जाएं : गजेन्द्र यादव
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल आधार विकास, सुशासन और जनकल्याण है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं तथा प्रत्येक वार्ड के नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करें।
-कार्यकर्ता की मेहनत संगठन की सबसे बड़ी ताकत : विजय बघेल
सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
-संगठन की एकजुटता से हासिल करेंगे लक्ष्य : सुरेंद्र कौशिक
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह तैयार है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनावी तैयारियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हमन जीतबो’ के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करेगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना पार्टी की प्राथमिकता है।
-जनता के विश्वास को जीत में बदलने जुटें कार्यकर्ता : ललित चंद्राकर
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से जनता के बीच रहकर सेवा का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर जनता से संवाद को और मजबूत करने तथा पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
-तीन जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
बैठक के बाद भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर तीन जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर पंचायत उतई के पार्षद शिव ठाकुर, जनपद सदस्य क्रमांक-3 नंद कुमार सिंह तथा जनपद सदस्य क्रमांक-19 लोमस सिंह ठाकुर ने भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।
बैठक को छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया तथा आभार जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार ने व्यक्त किया।
बैठक में जिला भाजपा के पदाधिकारी, रिसाली एवं मरौदा-पुरैना मंडल के पदाधिकारी तथा अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रिसाली नगर निगम चुनाव में संगठन की मजबूती, व्यापक जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.