होम / दुर्ग-भिलाई / वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी
दुर्ग-भिलाई
-रोग की पहचान शुरुआत में ही हो इसलिए स्वास्थ्य जांच शिविर आवश्यक : घनश्याम देवांगन
.jpeg)
भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के सहयोग से कालीबाड़ी परिसर, वैशाली नगर भिलाई में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनेक चिकित्सा विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के, श्रीमती शैलजा वार्ष्णेय, श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के पदाधिकारी दिलीप पवानी, सेवनदास रमानी, झूलेलाल विकास समिति कालीबाड़ी के पदाधिकारी अशोक चैतवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।
चिकित्सा शिविर में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निलांजना टोप्पो, डॉ मिथिलेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा शर्मा एवं डॉ स्निग्धा त्रिपाठी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ग्यारसी लाल सोनी, सामान्य चिकित्सा विभाग डॉ समृद्ध नामजाशी ने शिविर में उपस्थित होकर मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय सलाह एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जरूरत मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई। मार्केटिंग हेड मानसी तांडी, विनीत राजपूत, वेदिका पटेल, नर्सिंग स्टाफ यास्मिन कुर्रे आदि ने स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।

महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि रोग की पहचान शुरुआत में ही हो जाए इसलिए ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर आवश्यक है। क्षेत्र विशेष में जाकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से अंचल के स्थानीय जरूरतमंद अशक्त लोगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ मिलता है। रोग की पहचान शुरुआत में ही हो जाने से इलाज अधिक कारगर एवं सफल होता है।
उन्होंने शिविर आयोजन में विशिष्ट योगदान के लिए श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तथा झूलेलाल मंदिर विकास समिति कालीबाड़ी की प्रशंसा की। महासंघ के द्वारा शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं झूलेलाल विकास समिति के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के ने कालीबाड़ी परिसर में शीघ्र ही नागरिकों के लिए मैदान में पेवर ब्लाक लगाने, गार्डन बनाने एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
शिविर के आयोजन में दिनेश कुमार गुप्ता, गोपाल प्रसाद तिवारी, अशोक चेतवानी, मानसी तांडी, सुरेश जैन , हुकुमचंद देवांगन, ओपी गुप्ता, पवन जैन, जोसफ, संतोष शुक्ला, आर पी वार्ष्णेय, धर्मेन्द्र अग्रवाल, रमेशचंद्र बटघरे, घनश्याम यादव, एम एल गोपाल, महेश पायतोड़े, सतीश गुप्ता, त्रिपाठी, दिलीप कुमार पवानी, अशोक कुमार चैतवानी, सेवन दास रमानी, घनश्याम दास बक्तानी, सुनील कुमार कुकरेजा, प्रकाश मदनानी, गोपाल दास चंदवानी, नरेश कुमार कुकरेजा, नरेश कुमार बिसनानी, धर्मदास, ओम प्रकाश केशवानी आदि सहित वरिष्ठजन कल्याण महासंघ, झूलेलाल धाम एवं श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.