दुर्ग-भिलाई

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने 10 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

42610122024143518whatsappimage2024-12-10at8.00.09pm.jpeg

RO. NO 13259/76

दुर्ग। जिले के नगर पालिका परिषद जामुल अंतर्गत आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 10 करोड़ 78 लाख 85 हजार रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 43 कार्य के लिए 7 करोड़ 44 लाख रूपए, अधोसंरचना मंद अंतर्गत 09 कार्यों के लिए 3 करोड़ और विधायक निधि अंतर्गत 02 कार्य के लिए 30 लाख रूपए की लागत राशि शामिल है। समारोह में नगर पालिका परिषद ने उप मुख्यमंत्री श्री साव का लडडू से तौलकर स्वागत किया। 
समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जामुल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत फुटकर व्यापारी समृद्धि हेतु श्रीमती आशा सूर्यवंशी, विषम्भर यादव तथा श्रीमती संगीता पटेल को क्रमशः 20-20 हजार रूपए राशि का चेक वितरण किया गया। अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा की आज का भूमिपूजन ऐतिहासिक पल है।

Image after paragraph

शासन ने नगरीय निकाय जामुल को आवश्यकता से अधिक राशि विकास के लिए दिया है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नगर पालिका परिषद जामुल के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, नगर पालिका परिषद जामुल के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, पार्षद चुम्मन वर्मा, प्रभारी लोक निर्माण विभाग खम्मन ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.