होम / दुर्ग-भिलाई / मानस दर्शन जीवन अर्पण द्वारा एक दिसंबर को उतई में रामकथा
दुर्ग-भिलाई
-मानस संगोष्ठी व दिपावली मिलन समारोह का आयोजन
-भक्तिमय संगीत के बीच मानस वक्ता प्रस्तुत करेंगे अपने विचार/मानस मयंक से किए जाएंगे सम्मानित
उतई। मानस दर्शन जीवन अर्पण द्वारा एक दिसंबर को उतई में कालिका मंच पर संगीतमय मानस संगोष्ठी सह दिपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है । आयोजन में मानस वक्ता के रूप में नीलकंठ ठाकुर बोरिद,चैतराम साहू छावनी, राम राजेश साहू अहिवारा,पुरुषोत्तम सिंह राजपूत बेलमांड,पिलाराम शर्मा कपसदा उपस्थित रहेंगे। आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में दीपक गुहा संस्थापक मानस दर्पण जीवन अर्पण,अर्जुनपुरी गोस्वामी अध्यक्ष राज मानस संघ धमतरी,जगदीश देशमुख अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़,गोपाल राम वर्मा पूर्व अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान, नारायण लाल साहू मां कौशल्या मानस संघ रायपुर, मुन्ना लाल देवदास राजीवलोचन मानस संघ गरियाबंद,झाल सिंह पटेल संयोजक रामकथा सत्संग, आत्माराम साहू कवि,देवलाल सिन्हा अध्यक्ष जिला मानस संघ बेमेतरा, गुप्तेश्वर बघेल संयोजक केशकाल कोंडागांव, मेहतर राम वर्मा अध्यक्ष जिला मानस संघ दुर्ग,टीकाराम वर्मा अध्यक्ष तहसील मानस संघ पाटन,धनुष यादव अध्यक्ष तहसील मानस संघ दुर्ग,श्रीमति नूतन दीदी आशीर्वादक मानस दर्शन, मणिराम ठाकुर बलौदाबाजार जिला मानस संघ उपस्थित रहेंगे। आयोजन में भक्ति संगीत स्वरांजली मानस परिवार तुमाकला, ॐ आदित्य मानस परिवार रिसाली, तुलसी के संदेश महिला मानस मंडली बोरेंदा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन समिति ने नगर में इस आयोजन के लिए डिकेंद्र हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, रविन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत उतई, ताराचंद साहू संचालक जय अंबे साड़ी सेंटर, पार्षद प्रहलाद वर्मा, भीमसेन सिन्हा, श्रीमति दीपमाला देशलहरे,सतीश चंद्राकर सहित क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व जनपद सदस्य हाल फिलहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सतीश पारख, दीपशिखा विद्यालय के प्राचार्य के आर सिन्हा का अग्रिम आभार व्यक्त किया है। उतई ने आयोजन की सफलता हेतु संकल्पित मानस प्रेमियों में के के सिन्हा,हितेंद्र साहू, संतोष विनीता ढीमर, श्रीमति नूतन साहू,श्रीमति सरस्वती साहू संहित क्षेत्र के मानस दर्शन जीवन अर्पण परिवार के साथी शामिल है। आयोजन में क्षेत्र के सभी मानस प्रेमियों एवम रसिकों को सादर उपस्थिति दर्ज करा आयोजन की सफलता में योगदान प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.