दुर्ग

विधायक गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने लक्ष्य पूरा किया

image_380x226_67050d10d23da.jpg

RO. NO 13259/76

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चल रही सदस्यता अभियान को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूर्ण कर लिये है। इसके लिए उन्होंने जनता और कार्यकर्त्ताओ का आभार जताये। अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता बनवाते हुए दुर्ग विधानसभा में 46912 से अधिक सदस्य बनवा चुके है। उन्होंने समस्त कार्यकर्त्ताओ से अपील किये है की 15 अक्टूबर तक अभियान के तहत सदस्य बनाने कार्य करते रहे। 
        कार्यकर्त्ताओ की टीम के साथ सुबह शाम अलग अलग शेडूल बनाकर सदस्यता अभियान को लेकर विधायक श्री यादव स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्त्ताओ का उत्साहवर्धन कर रहे है। प्रदेश के द्वारा निर्धारित सदस्यता एवं पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्त्ताओ आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे है। 
      विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड,  कातुलबोर्ड, पोटिया, बोरसी कॉलोनी, सुभाष नगर, सिंधी कॉलोनी, बघेरा, ग्रीन चौक, विद्युत नगर, पद्ममनाभपुर, पुलगांव, शक्तिनगर, नयापारा, गयानगर, उरला, इंदिरा मार्केट, शीतला सब्जी मंडी, गणपति विहार, मीनाक्षी नगर एवं व्यापारीगण एवं प्रतिष्ठानो में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा से जुड़ने की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवा रहे है। 
      विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्त्ताओ को कहा की सदस्यता अभियान को सिर्फ अभियान ना मानकर पार्टी की सेवा मानना है और सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। पार्टी ने हमें जो टारगेट दिया है हम उसे पूर्ण करने का संकल्प ले। किसी नए व्यक्ति को पार्टी का सदस्य बनना पार्टी की सबसे बड़ी सेवा है।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.