दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पूज्य पिता श्री सीताराम बाकलीवाल (जितेंद्र बाकलीवाल) का शनिवार 7 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बाकलीवाल परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय श्री सीताराम बाकलीवाल की अंतिम यात्रा शनिवार को सुबह 11:30 बजे उनके निज निवास HIG-32, पद्मनाभपुर, दुर्ग से हरना बांधा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वे अपने पीछे पुत्र संजय, नीरज एवं धीरज बाकलीवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में भ्राता नरेंद्र, रमेश, कन्हैया एवं अशोक सहित समस्त बाकलीवाल परिवार शोकाकुल है।
उनके निधन पर परिचितों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.