- पावर लिफ्टिंग महिला 47 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र पुलिस की संगीता एवं 52 किलो भार महिला वर्ग में उड़ीसा की अनुपमा ने जिला गोल्ड
दुर्ग। प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 अंतर्गत 23 एवं 24 सितम्बर 2024 को वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग एवं योगा के अलग-अलग इवेंट हुए। जिसमंे 23 सितम्बर 2024 को रिथमिक योग पुरुष में बीएसएफ से बीपी रामबाबू मीना ने गोल्ड एवं आंध्रप्रदेश पुलिस से एमपी नायडू ने सिल्वर मेडल व राजस्थान पुलिस के खियाराम मुकेश ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस से गायत्री देवी को गोल्ड, बीएसएफ की गुड़िया देवी को सिल्वर, पंजाब पुलिस की जशनदीप कौर को ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक विक्रम कुमार सीआरपीएएफ रजत पदक रोहित कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कांस्य पदक पर बीएस वेंकटेश तमिलनाडु पुलिस को प्राप्त हुआ। महिला वर्ग 45 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक पर सुषमा पटेल बीएसएफ का स्थान रहा और रजत पदक पर मिनाती कुमारी दास ओडिसा पुलिस एवं कांस्य पदक पर ए संध्या रानी देवी सीआरपीएफ ने कब्जा किया।
पुरुष वर्ग 61 किलोग्राम स्वर्ण पदक पर सुखविंदर सिंह पंजाब पुलिस ने बाजी मारा रजत पदक पर एन शक्थिवेल तमिलनाडु पुलिस ने बाजी मारी एवं कांस्य पदक पर सुदेश पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस ने कब्जा किया। 24 सितम्बर 2024 को पुरुष वर्ग 59 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक टीकेंद्र सिंह राजस्थान पुलिस से तथा रजत पदक राकेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कांस्य पदक पर आरबी यादव महाराष्ट्र पुलिस को प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग 66 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक पवन शर्मा उत्तरप्रदेश पुलिस तथा रजत पदक संतोष कुमार उत्तराखंड पुलिस एवं कांस्य पदक पर प्रेम छेत्री झारखंड पुलिस को प्राप्त हुआ। इस तरह आज का खेल संपन्न रहा। मेडल सेरेमनी में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स क्लस्टर मुख्य आयोजन समिति के सदस्य रामगोपाल गर्ग, उप महानिरीक्षक डी.श्रवण खेल अधिकारी कमांडेंट प्रथम बटालियन राजेश कुकरेजा, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, श्रीमती सबा अंजुम, राकेश सिन्हा एसबीआई उप महाप्रबंधक, सूर्याेदय दुबे महाप्रबंधक जिंदल स्टील के द्वारा मेडल प्रदाय कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.