-समाज के 74वें स्थापना दिवस पर लिया गया निर्णय
दुर्ग। छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मोहलाई छातागढ़ में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर समाज ने अपना 74वां स्थापना दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थापना दिवस पर समाज ने संस्थापक पदाधिकारी स्व. लक्ष्मण लाल यदु, स्व.नारायण रावत,स्व. तेजराम कृपाण यादव की आदमकद प्रतिमा की स्थापना का निर्णय लिया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज अध्यक्ष हर्ष यादव विशेष रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में दुर्ग जिला अध्यक्ष विजय यादव, दुर्ग नगर अध्यक्ष पवन यादव, ग्राम मोहलाई प्रमुख रामानंद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव, यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव, योद्धा-नर्तन के उपाध्यक्ष हर्ष हिंद यादव, मोहलाई के पूर्व सरपंच भरत निषाद का पितांबरी गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर दुर्ग नगर अध्यक्ष द्वारा समाज के वरिष्ठ दिवंगतों के प्रतिमा निर्माण के लिए 21 हजार रूपए सहयोग देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव नें कहा कि वरिष्ठ दिवंगत समाजसेवियों का प्रतिमा हमें उनके द्वारा बताए समाज उत्थान के कार्यों की याद दिलाते रहेगी। समारोह में राधे यादव,गोवर्धन यादव,बाबूलाल यादव,ईश्वरी यादव,भुपेंद्र यादव, दीलिप यादव, रोमनाथ यादव,ललित यादव, विष्णु यादव,चैतराम यादव,छबिलाल यादव,सरिता यादव, करूणा यादव, गुड्डी यादव सुश्री राधा यादव,सोनिया यादव,गीता यादव, आशा यादव,अजय यादव, तामेश्वर यादव सहित जिलेभर से यादव समाज के लोग शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.