दुर्ग। पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वन,जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विधायक गजेंद्र यादव,विधायक ललित चन्द्राकर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में नगर पालिक निगम के सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी प्रभारी उप राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा को निगम क्षेत्र में राजस्व वसुली हेतु उत्कृष्ट कार्य, सहायक राजस्व निरीक्षक रूपेश नायक को वार्ड कमांक 41, 42 एवं 43 में राजस्व वसुली उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं सहायक राजस्व निरीक्षक साक्षी चौहान को नगर निगम में पेंशन प्रकरण तैयार करने एवं विभागीय कार्यो में नस्ती प्रस्तुतीकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य किये जाने के लिए प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम मुकेश रावटे, सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र गोइर अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.